अंशु ने जीती चार सौ मीटर की रेस
सोनीपत | सुभाषस्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय राजीव गांधी खेल अभियान खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अंशु ने 400 मीटर की रेस में अव्वल स्थान प्राप्त किया। वहीं 100 मीटर की रेस में अंशु ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। उसके अभिभावक कुलदीप छिक्कारा ने बताया कि अंशु इससे पूर्व अंशु ने ग्रामीण राष्ट्रीय खेलों में एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीता था। उसी के आधार पर उसका अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया था।