धानक समाज ने किया मंत्री का अभिनंदन
सोनीपत | धानककबीर समाज जागृति मंच द्वारा समाज कल्याण मंत्री कविता जैन का का सारंग रोड स्थित कुम्हार धर्मशाला में अभिनंदन किया गया। प्रधान इष्ट कान ने अपने अध्यक्षीय भाषण में अनुसूचित जाति के लोगों के उत्थान की शपथ दिलाई। उन्होंने मंत्री कविता जैन से अनुरोध किया कि वह समाज के लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लें। समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कदम उठाएं। निर्मला ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए चिंता व्यक्त की। उन्होंने मंत्री से मांग की महिलाओं को आवश्यक सुरक्षा मुहैया कराने की अपील की। इस दौरान देवेंद्र इष्ट कान, वकील, संजय, रोहताश, सीमा, डाॅ. ज्योति प्रकाश, राजेंद्र सिंह, मंगतराम आदि ने मंत्री शाल भेंटकर उनका स्वागत किया।