- Hindi News
- जल्द हो शिक्षकों की नियुक्ति नहीं तो आंदोलन : दहिया
जल्द हो शिक्षकों की नियुक्ति नहीं तो आंदोलन : दहिया
नवचयनितजेबीटी अध्यापकों ने घोषणा कर दी है कि अगर उनकी नियुक्ति शीघ्र नहीं की गई तो वे फिर आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। यह फैसला रविवार को यहां पात्र अध्यापक संघ के बैनर तले नव चयनित जेबीटी अध्यापकों की बैठक में लिया गया। बैठक में शिक्षकों ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि कोर्ट की तरफ से अध्यापकों की टेक्निकल वेरीफिकेशन कराने के आदेश जारी किए थे,लेकिन सरकार ने टेक्निकल वेरीफिकेशन कराकर भर्ती को जानबूझ कर लटका दिया है। जिससे सभी चयनित शिक्षकों में बेहद रोष है। बैठक कैबिनेट मंत्री कविता जैन को ज्ञापन सौंपकर जल्द ही सभी अध्यापकों की नियुक्ति पत्र सौंपने की मांग भी की गई। बैठक में पात्र अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र दहिया ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर 9870 जेबीटी अध्यापकों का विज्ञापन जारी हुआ था। कोर्ट ने सरकार को आदेश दिया था कि 322 दिन के भीतर सभी जेबीटी अध्यापकों की भर्ती की जाए, लेकिन दो वर्ष से अधिक का समय बीत चुका है।
सोनीपत. नियुक्तिको लेकर नवचयनित जेबीटी टीचर नारेबाजी करते हुए।