पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम विंडो के बारे में अभी काम ही स्पष्ट नहीं

सीएम विंडो के बारे में अभी काम ही स्पष्ट नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशसरकार के गठन के साथ ही यह भी चर्चा शुरू हो गई थी कि प्रदेश की व्यवस्था में काफी कुछ बदलाव होगा। आम लोग बदलाव कैसे महसूस करेंगे इस बारे में अधिकारियों के पास भी ज्यादा जानकारी नहीं है। अधिकारी सिर्फ इतना कहते हैं कि सरकार का जोर भ्रष्टाचार पर रोक समय से जनता का काम करने पर है।

सीएम शिकायत खिड़की पर भी बात आगे नहीं बढ़ पा रही है। मनोहर लाल खट्टर सरकार की अहम घोषणाओं में से एक आम नागरिकों की समस्या का समाधान करने के लिए सीएम सेल का गठन भी है। जिसमें कहा गया है कि किसी भी शिकायत का तुरंत समाधान होगा। लेकिन लोगों की अब तक समझ में नहीं आया कि आखिरकार सीएम विंडो है क्या? अधिकारियों को भी इसके बारे में कुछ खास नहीं पता है। वह अभी तक निर्देश का इंतजार कर रहे हैं जिससे काम करने का तरीका स्पष्ट हो सके। जबकि सामान्य नागरिक यह जानने को बेताब है कि वह शिकायत कैसे और कहां करे। अब सीएम के ओएसडी भूपेश्वर दयाल की ओर से 10 दिसंबर को पत्र जारी किया गया है। जिसमें सीएम कंपलेंट सेंटर का हवाला देते हुए वेबसाइट से संबंधित जानकारी और आपरेटिंग सिस्टम को समझने के लिए स्टाफ को बुलाया गया है। इस विंडो का नाम तो सीएम सेल ही रहेगा, लेकिन यह स्टैंडर्ड आपरेटिंग प्रोसीजर के तहत कार्य करेगी। जिसमें कई अहम बदलाव और नई चीजें जुड़ने की संभावना है।

सीएम कंपलेंट सेल से लोगों को उम्मीद

सीएमकंपलेंट सेल से लोगों को उम्मीद बहुत है। गोहाना रोड मार्केट एसोसिएशन के प्रधान संजय सिंगला का मानना है कि जिस तरीके से सरकार पारदर्शिता से कार्य कर रही है, अगर इसी तरह से शिकायतों पर भी कार्य होगा तो प्रदेश में निश्चित रूप से बदलाव आएगा। अब तक दर्जनों लोग जिला सचिवालय में सीएम विंडो पर शिकायत करने पहुंच चुके हैं। लेकिन उन्हें सीएम सेल नहीं मिला। जिस कारण उन्होंने स्पीड पोस्ट अन्य माध्यमों से शिकायत की है।

इन बातों का दिया जाएगा प्रशिक्षण

प्रशिक्षणमें सीटीएम, डीआईओ और दो कंप्यूटर ऑपरेटरों का बुलाया गया है। 18 दिसंबर को सुबह 10 बजे से ट्रेनिंग का समय निर्धारित किया गया है। साथ ही कहा गया है कि यदि कुछ बदलाव हुआ तो सीटीएम को लेटर जारी कर स्थिति से अवगत कर दिया जाएगा।

ओएसडी भूपेश्वर दयाल की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि सीएम ऑफिस, कैंप ऑफिस, किसी जिले के दौरे पर मंत्री के माध्यम सहित अन्य किसी भी दूस