दो दिन में बढ़ी ठंड, बरसात की संभावना
सोनीपत रेलवे स्टेशन पर वेटिंग हाल की उचित व्यवस्था नहीं है। ऐसे में यहां से यात्रा शुरू करने वाले यात्रियों को रात में स्टेशन पर पूछताछ खिड़की के बाहर शैड में या फिर प्लेटफार्म पर बैठकर ही ट्रेनों का इंतजार करना पड़ता है। सर्द हवाएं उन्हें परेशान करती हैं। कंबल का भी कोई असर नहीं होता। बिहार जाने के िलए ट्रेन का परिवार के साथ इंतजार कर रहे रामविलास ने कहा िक रात को ऑटो नहीं मिलते इसलिए शाम को ही स्टेशन पर गए। उन्हें मुरी एक्सप्रेस से रात करीब दो बजे जाना है। उन्होंने कहा कि सर्दी तो है पर रात तो किसी तरह से काटनी ही पड़ेगी।
आसमान में हल्के बादलों की हलचल और तेज रफ्तार हवा से ठंड बढ़ गई। शहर में पहली बार दिन में भी लोग जैकेट आदि पहने नजर आए। वहीं मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 72 घंटे में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। जिससे सर्दी और बढ़ेगी। कृषि वैज्ञानिक फसल के लिहाज से ठंड को अच्छा मान रहे हैं। लेकिन बरसात हुई तो नुकसान होगा। शुक्रवार को तापमान सात डिग्री तक पहुंच गया। गुरुवार को एनसीआर में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेंटी ग्रेट और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेंटी ग्रेट आंका गया था। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21.5 और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री दर्ज किया गया।