शटर उखाड़कर दुकान से 38 मोबाइल चुराए
शहरके रेलवे रोड स्थित एक मोबाइल शॉप को चोरों ने देर रात अपना निशाना बनाया। चोर दुकान का शटर उखाड़कर दुकान से हजारों रुपए के तीन दर्जन से ज्यादा मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब दुकानदार को चोरी का पता चला तो वह दंग रह गया। दुकानदार ने बताया कि चोर उसकी दुकान को एक बार पहले भी अपना निशाना बना चुके हैं। पुलिस ने चोरी की सूचना के बाद घटना स्थल का निरीक्षण कर केस दर्ज कर लिया है।
पंकज पुत्र नंदकिशोर निवासी तारा नगर ने सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसने शहर के रेलवे रोड पर बालाजी कम्युनिकेशन के नाम से मोबाइल शॉप कर रखी। शाम को वह दुकान का शटर बंद करके घर चला गया था। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो शटर उखड़ा हुआ था। चाेर दुकान से 38 मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। पुलिस ने चोरी की सूचना के बाद घटना स्थल का निरीक्षण कर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।