पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विभाग करेगा प्राइवेट अल्ट्रासाउंड केंद्रों से टाइअप

विभाग करेगा प्राइवेट अल्ट्रासाउंड केंद्रों से टाइअप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गर्भवतीमहिला, बुजुर्ग बच्चों के लिए राहत की खबर है। सामान्य अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा समय पर मिलने लंबी लाइन की परेशानी से उन्हें जल्दी ही छुटकारा मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग ने खासकर गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड कराने में रही दिक्कतों को दूर करने की प्लानिंग की है। प्लानिंग के तहत विभाग शहर स्थित प्राइवेट अल्ट्रासाउंड केंद्रों से टाइअप करने जा रहा है। इसके लिए विभाग ने अस्पताल के नजदीक स्थित कई केंद्रों से रेट को लेकर कोटेशन मांगी है। सुविधा रेट के हिसाब से जो अल्ट्रासाउंड केंद्र स्वास्थ्य विभाग को पंसद आएगा, उसके साथ टाइअप किया जाएगा।

सामान्य अस्पताल में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या के चलते स्वास्थ्य विभाग द्वारा हाल में दी जा रही अल्ट्रासाउंड की सुविधा नाकाफी साबित हो रही है। बताया जा रहा है कि हर दिन अस्पताल में करीब 60 से 70 मरीज अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए आते हैं। जबकि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करने वाला एक ही डाक्टर है।

^अल्ट्रासाउंड कराने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पताल में सुविधा में देरी से गर्भवती महिला, बच्चे बुजुर्ग को हर दिन खासी परेशानी होती है। ऐसे में मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए प्राइवेट अल्ट्रासाउंड संचालकों से टाइअप किया जाएगा। जनवरी से यह सुविधा शुरू हो जाएगी।\\\'\\\'डा. सीपीअरोड़ा, एमएस।

सामान्य अस्पताल में मरीज असुविधा से बेहद परेशान हैं। अल्ट्रासाउंड के लिए गर्भवती को जहां ऊपर की मंजिल तक जाना पड़ता है। वहीं बैठने के लिए बेंच होने के कारण उन्हें कई-कई घंटे खड़े होकर अल्ट्रासाउंड के लिए इंतजार करना पड़ता है।

अव्यवस्था

सामान्य अस्पताल में बनाया गया अल्ट्रासाउंड केंद्र मरीजों को सुविधा देने में साबित हो रहा है नाकाफी

सोनीपत. सामान्यअस्पताल के अल्ट्रासाउंड केंद्र पर लगी भीड़।