- Hindi News
- रोहतक रोड आरओबी की जर्जर सड़क की कारपेटिंग अगले सप्ताह से
रोहतक रोड आरओबी की जर्जर सड़क की कारपेटिंग अगले सप्ताह से
शहरमें चल रहे विकास कार्यों के मद्देनजर इन दिनों रोहतक रोड रेलवे ओवर ब्रिज पर वाहनों की संख्या बढ़ गई है। लेकिन इस आरओबी की टूटी जर्जर सड़क लोगों के लिए परेशानी पैदा कर रही है।
आलम ये है कि इस पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। हो रहे हादसों के मद्देनजर मामले को दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से उठाया। जिस पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने संज्ञान लिया है। जर्जर सड़क की मरम्मत के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। जिसे एक दो दिन में अप्रूवल मिल जाएगी। बताया जा रहा है कि अगले सप्ताह मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
पीडब्ल्यूडी के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक रोहतक रोड ओवर ब्रिज के कायाकल्प की योजना पर कार्य लंबे समय से चल रहा है लेकिन वाहनों की अधिकता और विकल्प नहीं होने के कारण इसे विभाग छेड़ नहीं रहा था। लेकिन अब जब हादसे बढ़ रहे हैं, तो विभाग ने ट्रैफिक को अगर रोकना भी पड़े तो भी तैयार है। मरम्मत की जो योजना बनाई गई है, उसके तहत रात को ही कार्य करने की सलाह दी गई है। पार्ट में काम किया जाएगा। रात को श्रमिक उतना ही काम करेंगे, जितने हिस्से में ट्रैफिक को रोकने पर कोई दिक्कत हो। इसी तरह से एक सप्ताह के अंदर पेंच वर्क कर दिया जाएगा।
9 दिसंबर के अंक में प्रकािशत खबर
पीडब्ल्यूडी के एसडीओ एसके नागपाल ने बताया कि आरओबी की टूटी जर्जर सड़क लोगों के लिए परेशानी पैदा कर रही है। इस लिए हादसों को ध्यान में रखकर पैचिंग का प्रपोजल बनाया गया है। जिसके तहत पूरे पुल पर एक साइज की कारपेटिंग की जाएगी, ताकि गड्ढे टूटी फूटी सड़क की मरम्मत की जा सके। इसके लिए दो लाख रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। मरम्मत का कार्य अगले सप्ताह शुरू हो जाएगा। इसी तरह से एक सप्ताह के अंदर पेंच वर्क कर दिया जाएगा। एक सप्ताह के भीतर आवागमन पूरी तरह से सामान्य हो जाएगा। मरम्मत का कार्य रात को छुट्टी वाले दिन किया जाएगा ताकि ट्रेफिक को ज्यादा परेशानी नहीं हो।