बिजली चोरी के लिए अधिकारी जिम्मेदार
सोनीपत | एचएसईबीवर्कर्स यूनियन की भठगांव सब ऑफिस पर मीटिंग हुई। जिसकी अध्यक्षता चेयरमैन आजाद सिंह ने की। मीटिंग को यूनिट सचिव विजय दहिया ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हाल ही में नाथूपुर में बिजली निगम की टीम बिजली चोरी पकड़ने गई थी। जहां पर बिजली चोरों ने उन पर हमला कर दिया। इसके अलावा अब तक दर्जनों घटनाएं हो चुकी है। जिसमें कई बिजली कर्मचारी घायल भी हो गए हैं। लेकिन इस दशा में कर्मचारियों का साथ ना तो बिजली निगम के उच्च अधिकारी देते हैं, और ना ही स्थानीय पुलिस देती है। कहा जाता है कि कर्मचारियों की मिलीभगत से बिजली चोरी को अंजाम दिया जा रहा है। होता इसके उलट हैं, नेताओं की दबाव में आकर अधिकारी चोरों पर मुकदमे नहीं बनाते हैं। चोरी अधिकारियों की मिलीभगत से होती है।