दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया
सोनीपत | शादीपुरगांव की एक महिला ने अपने पति ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला ने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने इस संदर्भ में आरोपी पति अन्य पर दहेज प्रताड़ना जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कर लिया है। शबनम निवासी शादीपुर ने बताया कि पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसकी शादी 11 मार्च 2011 को शामली यूपी निवासी पवन के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दहेज के लिए धीरे-धीरे करके पवन के परिजन भी उस पर दबाव बनाने लगे। जब उसने आरोपियों द्वारा दहेज मांगने का विरोध किया तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी पति पवन, ऋषिपाल ससुर, प्रवीण देवर, पूनम ननद पर केस दर्ज कर लिया है।