पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोट मोहल्ला के मकान में चोरों की सेंध

कोट मोहल्ला के मकान में चोरों की सेंध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत| शहरके कोट मोहल्ला स्थित एक मकान में शुक्रवार देर शाम चोरों ने सेंध लगा दी। चोर मकान से 22 चांदी के सिक्के, 15 हजार रुपए की नगदी, कपड़े 2 कैमरे चोरी कर फरार हो गए। मकान मालिक गोपालदास ने बताया कि वह शाम को अपने परिचित का जीवन विहार में हाल चाल पूछने के लिए गया था। जब वह शाम करीब सात बजे घर पर पहुंचा तो सारा समाना बिखरा पड़ा था और उपरोक्त सामान चोरी था। ओल्ड चौकी पुलिस ने चोरी की सूचना के बाद इस संदर्भ में केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।