- Hindi News
- बुजुर्गों की परेशानी देख समिति ने खोला फार्म काउंटर
बुजुर्गों की परेशानी देख समिति ने खोला फार्म काउंटर
बुजुर्गोंको सरकारी कार्यालय में धक्के खाने रोज-रोज चक्कर लगाने की परेशानी को देखते हुए जिले की एक समाज सेवी संस्था ने पेंशन फार्म भरने का जिम्मा उठाया। जिसके लिए सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के डायरेक्टर को पत्र व्यवहार कर बाकायदा अनुमति ली गई। विभाग ने अनुमति देने के साथ ही एक आवेदन फार्म भी समिति को उपलब्ध कराया कि आगे इसकी फोटो कापी कराकर आप लोगों की मदद करें।
समिति के पदाधिकारियों सदस्यों ने नवंबर 2014 से अब तक करीब 70 जरुरतमंद लोगों के लिए जिला समाज कल्याण विभाग में आवेदन किया। पिछले दिनों जिला समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने सभी फार्म अमान्य कर दिए। नियमों का हवाला देकर नगर परिषद में जमा कराने का निर्देश दे दिया।
शिव सेवा समिति सोनीपत में अपने कार्यक्रमों के जरिए जरूरतमंद लोगों की निस्वार्थ सेवा कर रही है। इसी क्रम में समिति द्वारा बुजुर्गों को राहत देने का प्रयास किया गया। विभिन्न पेंशन स्कीमों के तहत करीब 70 आवेदन समिति के लेटर हेड के साथ जमा कराए गए थे।
नियमरखे ताक पर : विभागके नियम के अनुसार आवेदन फार्म शहर में नगर परिषद और ग्रामीण इलाके में सरपंच बीडीपीओ के माध्यम से लिए जाएंगे। साथ ही समाज सेवी संस्थाएं जो रजिस्टर्ड हैं, उनके द्वारा भेजे गए आवेदन को भी स्वीकार किया जाना चाहिए। लेकिन विभाग द्वारा झंझटों से बचने के लिए एक साथ ही सभी आवेदन फार्म लौटा दिया गया। क्योंकि इसकी जांच पड़ताल भी करनी होती है।
समिति के चेयरमैन मुकेश गोयल महासचिव ने बताया कि उन्होंने डायरेक्टर से मामले में अनुमति लेकर काम शुरू किया है। मदद के लिए समिति द्वारा हर महीने 50 हजार से अधिक कार्यालय वेतन पर खर्च किए जा रहे हैं। जिला समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों से कहा गया कि वह अगर एक दिन अपने अधिकारियों के साथ सभी लाभार्थियों से मिलना चाहें तो वह तैयार हैं।
^शिव सेवा समिति द्वारा भेजे गए फार्म अधूरे थे। जिस कारण लौटा दिए गए। इससे पहले मैंने व्यक्तिगत रूप से समिति द्वारा प्रदत्त टेलीफोन नंबर पर फोन कर मामले में सहयोग की अपील की थी, लेकिन वहां से अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। वैसे भी नियमत: नप के माध्यम से फार्म जमा होता है। क्योंकि फार्म का सत्यापन जरूरी है। जिसके लिए जिम्मेदारी निश्चित की गई है।’’वीरेंद्र सिंह,जिला समाज कल्याण अधिकारी, सोनीपत।
समिति द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, आंखों का आपरेशन, मुफ्त डिस्पेंसरी, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, प्राकृतिक आपदा के समय शासन प्रशासन की मदद, गुड़ मंडी में सिलाई सेंटर, गो ग्रास सेवा के लिए रोजाना रोटी इकट्ठा कर गोशालाओं को भेजना आदि कार्य लंबे समय से किए जा रहे हैं।