- Hindi News
- वार्षिक उत्सव में रही कार्यक्रमों की धूम
वार्षिक उत्सव में रही कार्यक्रमों की धूम
सोनीपत| ग्रोइंगपैटल्स मोंटेसरी मॉडल स्कूल का वार्षिक उत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। वृदांवन गाडर्न में आयोजित इस समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया। समारोह में कैबिनेट मंत्री कविता जैन, डिप्टी डीईओ कुलदीप दहिया, शशि मेहता, वेदपाल अहलावत आदि ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल किरण अरोड़ा ने अतिथियों को स्कूल की उपलब्धियों से अवगत कराया। इस मौके पर शिव अरोड़ा, रोमा, सीमा अरोड़ा, कांता, नेहा, कविता, ज्योति, भावना, चांदनी अंजली आदि उपस्थित थे।