- Hindi News
- मंडी के आढ़तियों किसानों की फसल की सुरक्षा को पहल
मंडी के आढ़तियों किसानों की फसल की सुरक्षा को पहल
रोहतकरोड स्थित नई अनाज मंडी को अच्छे से आबाद करने किसानों को भयमुक्त माहौल देने के लिए मार्केटिंग बोर्ड द्वारा प्रयास तेज कर दिया गया है। इसके तहत मंडी की चारदीवारी सहित अन्य कार्यों के लिए 60 लाख रुपए की ग्रांट जारी की गई है। जिससे मंडी में जरूरी कार्यों को किया जाएगा। मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों द्वारा इसका टेंडर जारी कर एजेंसियों से आवेदन ले लिए गए हैं। जल्द ही अलाटमेंट की प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। चारदीवारी नहीं होने के कारण मंडी में अराजक तत्वों का जमावड़ा रहता है, इससे आढ़ती स्वयं को असुरक्षित महसूस करते हैं। वहीं किसानों से छीना झपटी का डर बना रहता है। इसके अलावा आवारा पशु मंडी में रखी फसल को नुकसान पहुंचाते हैं। इसे ध्यान में रखकर ही यह कार्य कराया जा जा रहा है।
ओल्ड रोहतक रोड स्थित गुड़ मंडी को डी नोटिफाई हुए एक अरसा बीत गया है। आढ़तियों को नई अनाज मंडी में दुकानें दी जा चुकी हैं, लेकिन सुविधाओं के अभाव में आढ़ती अब भी अधिकतर समय व्यापार पुरानी मंडी में करते हैं। नई मंडी में सुविधाओं के अभाव का हवाला दिया जाता है। आबाद नहीं होने के पीछे मंडी का सुपरविजन करने वाले अधिकारियों का दूर बैठना भी एक कारण है। जिसके लिए मंडी परिसर में ही दो नई बिल्डिंग बनाई जा रही हैं। जिसमें अधिकारी भी बैठेंगे।
अनाज मंडी के पीछे ही 22 एकड़ जमीन पर सब्जी मंडी का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसकी हाल में 80 लाख रुपए से बाउंड्री की गई है। विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों की मानें तो इसमें भी मिट्टी का भराव शुरू किया जाएगा। क्योंकि यह अभी बहुत नीचे हैं। इसके बाद यह लेवल पर आएगी तब दूसरे कार्यों को अंजाम दिया जाएगा।
^विभाग की पहली प्राथमिकता किसानों आढ़तियों को सुविधा सुरक्षा प्रदान करना है। इसके तहत अनाज मंडी में बाउंड्री वाल अन्य कार्यों का टेंडर लगाया गया है। महीने के अंत तक कार्य अलाट कर दिया जाएगा। अगले महीने सभी निर्माण कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। अनाज मंडी की सभी सुविधाओं असुविधाओं को ध्यान में रखकर निर्माण कार्य किया जा रहा है।\\\'\\\' राजेशकक्कड़, एक्सईएन, हरियाणा एग्रीकल्चर एंड मार्केटिंग बोर्ड, सोनीपत।
हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर एंड मार्केटिंग बोर्ड द्वारा 60 लाख रुपए की ग्रांट मंजूर की गई है। जिसके अंतर्गत चार अलग-अलग कार्य अलाट किए जाने हैं। इसमें साढ़े 15 लाख रुपए से प्लेटफार्म बनाया जाना प्रस्तावित है। इसके अलावा 15 लाख रुपए बाउंड्री वाल पर खर्च होंगे। अन्य 30 लाख रुपए में ही रोड का निर्माण और अनाज मंडी में प्लेटफार्म पर शेड बनाया जाना है। इन सभी कार्यों के लिए टेंडर मांगे जा चुके हैं। जारी होने के बाद निर्माण कार्य अगले महीने शुरू हो जाएगा। ये सभी कार्य अलाट होने के छह महीने के अंदर पूरा करना है।
सोनीपत . मंडीकी चारदीवारी का लेवल लेते हुए तकनीकी कर्मचारी।