पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा से जीवन सफल : सिंह

शिक्षा से जीवन सफल : सिंह

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत| जीवनको सफल बनाने के लिए सबसे बड़ी आवश्यकता है सुसंस्कारित शिक्षा का होना। जिस देश के नागरिक जितने सुशिक्षित होगें वह देश उतनी ही तरक्की करेगा।

शिक्षा ही वह रास्ता है जिससे देश, प्रदेश समाज को खुशहाल बनाया जा सकता है। इसके लिए आवश्यकता है सकारात्मक सोच के साथ हमें कार्य करने की। यह कहना है शिक्षाविद सामाजिक कार्यकर्ता सूबे सिंह गहलावत का। सूबे सिंह सामाजिक संस्था सोशल एक्शन प्रमोशन फार नेशनल एस्पिरेशन (सपना) द्वारा गांव जुआं की चौपाल में निशक्त बच्चों के लिए आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि हम निशक्त बच्चों का भला करना चाहते हैं तो हमें सबसे पहले उन्हें अच्छी शिक्षा देनी होगी। शिक्षा ही वह हथियार है जिसे प्राप्त कर निशक्त बच्चे जीवन में आने वाली हर कठिनाई चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि हाथों को साबुन से साफ कर ही खाना खाना चाहिए। ऐसा करने से हम अनेक बीमारियों से बच सकते हैं।

सोनीपत . जुआगांव में बच्चों को समानित किया गया।