समय धन जरुरतमंदों को दें : नवरतन
सोनीपत | सेक्टर-15स्थित श्रीराम शरणम् के प्रमुख नवरतन चोपड़ा ने कहा कि सक्षम लोगों को अपनी कमाई से कुछ धन जरुरतमंद लोगों के सेवार्थ भी निकालना चाहिए। अपने बहुमूल्य समय में से उन्हें भी कुछ समय देना चाहिए जो उनके इस समय का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम पूरे जीवन अपने लिए ही जीते हैं, जबकि बहुत से लोग ऐसे भी हैं, जो हमारी राह देख रहे हैं। इसलिए लोगों को आगे आना चाहिए ताकि ऐसे लोगों की मदद की जा सके। रेलवे स्टेशन, बस अड्डा और सेक्टर 12 और 15 के आसपास की ंझुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले 100 लोगों को कंबल वितरित किया गया। नवरतन चोपड़ा ने कहा कि ऐसे लोगों की सेवा से आत्मिक सुख मिलता है।