- Hindi News
- सदभावना के लिए सीए और डाॅक्टर क्रिकेट पिच पर
सदभावना के लिए सीए और डाॅक्टर क्रिकेट पिच पर
बड़ी-बड़ीकंपनी का हिसाब रखने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट क्रिकेट की पिच पर भी धमाका कर सकते हैं। परंतु सदभावना के लिए रविवार को सोनीपत के हरियाणा स्कूल में जिले के सीए डॉक्टर्स के बीच जो क्रिकेट मैच खेला गया उसने दर्शा दिया कि हुनर कभी नहीं छिपता। दोनों टीमों ने 20-20 ओवर का मैच खेला। टॉस जीतकर सीए की टीम ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया। ओपनर पुलकित ने शानदार बल्लेबाजी की। पुलकित ने मैच में 118 रन अपनी टीम के लिए जोड़े। वहीं सीए द्वारा खड़े किए गए पहाड़ से लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी डॉक्टरों की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। डॉक्टरों की पूरी टीम 117 रन पर ही सिमट गई। सीए की तरफ से कुलदीप अग्रवाल ने तीन ओवर में कुल 11 रन देकर चार विकट झटके। सीए की टीम ने डॉक्टर्स की टीम को 102 रन से मात दी।