पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दस लाख रुपए से सुधरेगी हालत : राजीव जैन

दस लाख रुपए से सुधरेगी हालत : राजीव जैन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपाके प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन ने रविवार को कुष्ट आश्रम का दौरा कर यहां रह रहे लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि करीब दस लाख रुपए की लागत से आश्रम में सीवरेज एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उनके साथ में नगर परिषद के जेई मंजीत सिंह आश्रम के पदाधिकारी उपस्थित थे।

जैन ने कहा कि धीरे-धीरे शहर की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। भाजपा सरकार जन सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रति प्रतिबद्ध है। जटवाड़ा क्षेत्र में 3 लाख की लागत से गो घाट का जीर्णोद्धार, खिजर मकबरे में शौचालय एवं लाइट की व्यवस्था के लिए 3 लाख तथा 5 लाख की लागत से खेल परिसर का निर्माण शुरू करवाया जाएगा। सैनीपुरा में जर्जर हो चुकी चौपाल के पुन:निर्माण के लिए 5 लाख रुपए तथा चिंतपूर्णी कालोनी में अधूरी पड़ी सैनी चौपाल के लिए 4 लाख रुपए की राशि मंजूर की गई है। लाल दरवाजा में बागड़ी सामुदायिक भवन में शौचालय फर्श के लिए 2 लाख, चमारान मुक्तिधाम की चारदीवारी बनाने के लिए 5 लाख मंजूर किए गए हैं। इसके अलावा न्यू महावीर काॅलोनी में हरिजन चौपाल के लिए 5 लाख, धान कान बस्ती में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 7 लाख, खटीक समाज के श्मशान घाट में हॉल बनवाने के लिए 5 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।