सोनीपत। देवडू गांव में दो बच्चों की मां ने देर रात जहर खा लिया। जहर से महिला की हालत बिगड़ गई और उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। परंतु उपचार के दौरान महिला की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने महिला द्वारा आत्महत्या करने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
राधा (30) प|ी जयवीर निवासी गांव देवडू की रहने वाली थी। परिजनों ने बताया कि राधा की शादी करीब 8 साल पहले जयवीर के साथ हुई थी। शादी के बाद से बेटी ठीक थी और उसने एक बेटे शिव एक बेटी तानिया काे जन्म दिया। परंतु अब अचानक उस द्वारा जहर खाने से वह बेहद परेशान है। मृतका की मां कैलाशो ने दुख की घड़ी में कहा कि यदि बेटी उसे अपना दिल का दर्द बताती तो वह उसकी मदद करती और उसे यह कदम उठाने के लिए रोक देती। परंतु राधा ने कभी उसे मन की पीड़ा नहीं बताई। सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मासूमबच्चों से उठा ममता का साया : घटनासे अंजान राधा का बेटा शिव बेटी तानिया अस्पताल में खेल रहे थे। मासूम बच्चों के सिर से ममता का साया उठ जाने से परिजन बेहद परेशान थे। राधा की मां मासूमों को देखकर बिलख पड़ी और कहा कलेजे की टुकड़ों की भी नहीं सोची राधा ने।