- Hindi News
- रोबिन रांगी बना मिस्टर अनमोल मोर बनी मिस साउथ प्वाइंट
रोबिन रांगी बना मिस्टर अनमोल मोर बनी मिस साउथ प्वाइंट
सोनीपत| साउथप्वाइंट पब्लिक स्कूल में शनिवार को फेयरवेल पार्टी का रंगारंग अंदाज में आयोजन हुआ। इस मौके पर विद्यार्थियों ने गुरुजनों को टाइटल उपहार देकर गुरु शिष्य परंपरा का निर्वहन किया। विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गई। जिसमें सभी ने उत्साह से भाग लिया। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन दिलबाग सिंह ने विद्यार्थियों को दिल लगाकर पढ़ने के साथ-साथ अच्छा इंसान बनने के लिए भी प्रेरित किया। विद्यार्थियों को खिताब भी दिए गए। इनमें रोबिन रांगी मिस्टर साउथ प्वांइट, अनमोल मोर को मिस साउथ प्वांइट, मिस्टर पर्सनेलिटी रोहित, मिस पर्सनेलिटी श्रुति पहल, मिस्टर हैंडसम विजय रावत, मिस क्यूटी पाई ईशा तथा मिस ब्यूटीफुल हेयर रावी को घोषित किया गया।