पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमकाॅम में छात्राओं का रहा शानदार प्रदर्शन

एमकाॅम में छात्राओं का रहा शानदार प्रदर्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक द्वारा घोषित एमकॉम द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में जीवीएम गर्ल्स काॅलेज की छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। टॉप-15 सूची में नौ स्थानों कॉलेज की छात्राएं रही है। जिसमें दूसरे सेमेस्टर में अदिति जैन को सबसे अधिक अंक मिले हैं।

अदिति ने 740 में से 587 (79.32 प्रतिशत) अंक झटकते हुए यह उपलब्धि दर्ज की है। इस प्रदर्शन पर संस्था के प्रधान डॉ. ओपी परूथी प्राचार्य डॉ. ज्योति जुनेजा ने बधाई दी है। एमकॉम विभाग की प्राध्यापिका रूचिका वरमानी ने बताया कि विश्वविद्यालय स्तर पर तीसरा स्थान आशु गुप्ता ने (78.65 प्रतिशत), शालिनी ने (77.09 प्रतिशत) अंक लेकर चौथा स्थान, सोनम ने (77.08 प्रतिशत) पांचवां, रितु ने (77.02 प्रतिशत) अंक लेकर आठवां, अनु ने(76.06 प्रतिशत) 11वां स्थान तथा आरती आरती आहुजा ने संयुक्त रूप से (76.04 प्रतिशत) अंकों के साथ 12वां और प्रतिभा ने (76.03 प्रतिशत) अंक लेकर 13वां स्थान हासिल किया।

इनके अलावा सुमन गुप्ता ने (75.54 प्रतिशत) अंकों के साथ विश्वविद्यालय स्तर पर 17वां और सोनिया ने (75.40 प्रतिशत) अंक लेकर विश्वविद्यालय में 18वें स्थान प्राप्त किया। छात्राओं को प्राध्यापिका तारिका सेठी, रूचिका, मोनिका वर्मा, सुमन फोगाट, कीर्ति सतीजा, पारूल खत रेजा और रितिका वर्मा ने बधाई दी।