पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंडियन स्कूल में वार्षिकोत्सव में वसुधैव कुटुंबकम् का दिया संदेश

इंडियन स्कूल में वार्षिकोत्सव में वसुधैव कुटुंबकम् का दिया संदेश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत| इंडियनमार्डन सीनियर सेकेंड्री स्कूल में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी थीम वसुधैव कुटुंबकम् पर आधारित थी। प्राचार्य राजेंद्र सिंह गाहल्याण ने बताया कि विद्यार्थियों के अंदर परिवार की तरह रहने का सिद्धांत पेश किया गया। इस उत्सव में सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्वच्छ भारत अभियान पर भी कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ सीबी रावल ने किया। रमेश डागर सुभाष श्योराण ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। पूजा ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। अंत में प्रबंधक नीलम ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।