- Hindi News
- जीवीएम में छात्राओं को एमएस एक्सेल की उपयोगिता बताई
जीवीएम में छात्राओं को एमएस-एक्सेल की उपयोगिता बताई
सोनीपत| जीवीएमगर्ल्स कॉलेज में शनिवार को पीजी डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स के संयोजन में स्टेटिस्टिकल एंड फाइनेंशियल एनालिसिज ऑफ डाटा विद एमएस-एक्सेल विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। स्टेटिस्टिकल एंड फाइनेंशियल एनालिसिज ऑफ डाटा विद एमएस-एक्सेल विषय पर आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ काॅलेज की प्राचार्य डाॅ. ज्योति जुनेजा ने किया। कार्यशाला में मुख्य ट्रेनर आशा चावला ने छात्राओं को एमएस-एक्सेल के उपयोग के बारे में विस्तृत एवं महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।