- Hindi News
- सेक्टर 7 मोड़ पर युवक पर हमला, रिश्तेदारों पर आरोप
सेक्टर-7 मोड़ पर युवक पर हमला, रिश्तेदारों पर आरोप
सोनीपत| शहरके पटेल नगर निवासी एक युवक ने अपने रिश्तेदारों पर हाॅकी से मारपीट करने का आरोप लगाया है। युवक ने आरोप लगाया कि वह जरूरी काम से सेक्टर-7 मोड़ की तरफ गया था। इसी दौरान आरोपियों ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में युवक की शिकायत पर कई के खिलाफ मारपीट करने का केस दर्ज कर लिया है। सलीम मूल गांव जठेड़ी हाल निवासी पटेल नगर सोनीपत में रहा है। सलीम ने आरोप लगाया कि जब वह सेक्टर-7 मोड़ से गुजर रहा था तो उसे तीन सगे भाइयों शौकीन, सलीम अनीस ने पकड़ लिया और उस पर हॉकी से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सेक्टर-3 चौकी प्रभारी वीर सिंह ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है। जल्दी ही मामले की जांच कर अगली कार्रवाई की जाएगी।