पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऋषिकुल विद्यापीठ में प्रदर्शनी से दिखाए देश की संस्कृति के रंग

ऋषिकुल विद्यापीठ में प्रदर्शनी से दिखाए देश की संस्कृति के रंग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत| ऋषिकुलविद्यापीठ में शनिवार को प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों की झलक दिखाई गई। प्रदर्शनी को स्कूल विद्यार्थियों संग नीदरलैंड से आए हुए शैक्षणिक दल ने भी अवलोकन किया। प्रदर्शनी में प्रत्येक राज्य की प्रमुख फसलें खाद्य पदार्थ, उत्पादन और नृत्य आदि प्रस्तुत किए गए। इसमें कक्षा प्री नर्सरी से कक्षा पांचवीं तक के सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नीदरलैंड से आए हुए गर्जन एंथनी ब्रिक, हैडी वेन्यक तथा विद्यार्थियों लूरा, जेनेट, गार्निक्स तथा डान आदि ने प्रदर्शनी का भरपूर आनंद लिया। स्कूल संचालक एसके शर्मा ने बताया कि ये विदेशी मेहमान 16 फरवरी तक स्कूल में रहेंगे।