पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एएसआई के साथ की मारपीट, वर्दी फाड़ी

एएसआई के साथ की मारपीट, वर्दी फाड़ी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत। राई थाने में तैनात एक एएसआई के साथ शनिवार रात कुछ लोगों ने हाथापाई की। उसकी वर्दी को फाड़ दिया और लात घूंसे बरसाए। एएसआई नरेश ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी है।‌ उसका सिविल अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

गढ़ मिरकरपुर चौकी इंचार्ज कृष्ण के अनुसार बसौदी गांव में एक निजी कंपनी द्वारा मोबाइल टावर लगाया जा रहा है। उसके कर्मचारियों के साथ गांव के राकेश पुत्र प्रताप ने मारपीट कर दी थी।
कंपनी कर्मचारी द्वारा इसकी शिकायत राई थाने में दी गई। नरेश मामले की जांच करने के लिए शनिवार शाम गांव बड़ौली में गया था। तभी राकेश आदि ने नरेश पर भी हमला बोल दिया। उसने किसी तरह को खुद को बचाते हुए मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों दी। नरेश की हालत को देखते हुए उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।