- Hindi News
- सिक्का कॉलोनी में बैट्री की दुकान में चोरों ने लगाई सेंध
सिक्का कॉलोनी में बैट्री की दुकान में चोरों ने लगाई सेंध
शहर की सिक्का कॉलोनी स्थित एक दुकान में चोरों ने सेंध लगा दी। चोर दुकान से हजारों रुपए की बैटरी चोरी कर फरार हो गए। दुकानदार ने मामले की सूचना सुबह सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद चाेरी का केस दर्ज कर लिया है।
सुरेश कुमार निवासी बैंयापुर राठधाना रोड ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसने सिक्का कॉलोनी में बैटरी की दुकान कर रखी है। रात को चोर उसकी दुकान में घुसे और दुकान से छह बैटरी चोरी कर फरार हो गए। चोरों ने उसे कई हजार रुपए का नुकसान पहुंचाया है। पुलिस ने मामले में चोरी का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।