- Hindi News
- नुक्कड़ नाटिका से दिया जागरुकता का संदेश
नुक्कड़ नाटिका से दिया जागरुकता का संदेश
सोनीपत | ब्राइटस्कॉलर सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा जागरुकता नाटिका कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा चार तीन के 60 विद्यार्थियों ने सामाजिक चेतना पक्षी बचाओ पर आधारित नुक्कड़ नाटकों कविताओं का मंचन किया। विद्यार्थियों ने टीडीआई, ओमेक्स सिटी परिसर में नाटक के माध्यम से लोगों को पक्षियों को पिंजरों से आजाद करने के लिए प्रेरित किया।