पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकान में चोरों ने लगाई सेंध,बैटरी चोरी

दुकान में चोरों ने लगाई सेंध,बैटरी चोरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत| शहरकी सिक्का कॉलोनी स्थित एक दुकान में चोरों ने सेंध लगा दी। चोर दुकान से हजारों रुपए की बैटरी चोरी कर फरार हो गए। दुकानदार ने मामले की सूचना सुबह सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद चाेरी का केस दर्ज कर लिया है।

सुरेश कुमार निवासी बैंयापुर राठधाना रोड ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसने सिक्का कॉलोनी में बैटरी की दुकान कर रखी है। रात को चोर उसकी दुकान में घुसे और दुकान से छह बैटरी चोरी कर फरार हो गए। चोरों ने उसे कई हजार रुपए का नुकसान पहुंचाया है।