पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सौतेले बेटे ने मारा था महिला को, गिरफ्तार

सौतेले बेटे ने मारा था महिला को, गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत|शहर कीचावला कॉलोनी में घर पर अकेली महिला की गोली मारकर हत्या करने के मामले से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। महिला की हत्या उसके सौतेले बेटे ने की थी। उस पर किसी को शक हो इसलिए वह हत्या करने के बाद भागा नहीं महिला के अंतिम संस्कार तक शोक में शामिल रहा। सीसीटीवी कैमरों की लोकेशन के बाद पुलिस को उस पर शक हुआ। इसके बाद जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो वह टूट गया और उसने सारी सच्चाई उगल दी। आरोपी ने बताया कि उसने सौतेली मां कमलेश की हत्या 40 लाख रुपए में कुछ भी हिस्सेदारी होने पर की थी। पिता ने कच्चे क्वार्टर में 40 लाख रुपए की जो दुकान बेची थी उस रकम में से उन्हें कुछ भी नहीं मिला।

सौतेली मां ने उस रकम से अपनी इकलौती बेटी शशी के लिए मकान खरीद दिया। ऐसे में कुछ भी मिलने पर उसने साथियों संग हत्या की साजिश रची और फिर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे अशोक उर्फ सोनू उसके साथी कृष्ण पुत्र बलबीर प्रदीप पुत्र बलबीन को गिरफ्तार कर लिया है।