पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जल्दबाजी में गई जान बंद फाटक में युवक पार कर रहा था ट्रैक

जल्दबाजी में गई जान बंद फाटक में युवक पार कर रहा था ट्रैक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत। राठधाना रेलवे फाटक पर एक युवक की बंद फाटक के बावजूद ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। दर्दनाक हादसे से मृतक के घर मातम पसर गया है। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में रखवाया।

जीआरपी ने बताया कि मृतक की पहचान विजय (27) पुत्र रामनरेश निवासी बिंदरौली रूप में हुई। विजय शहर में स्थित ज्योति टाइपिंग सेंटर से ट्रेनिंग करके वापिस घर लौट रहा था। इस बीच जब वह मोटर साइकिल लेकर राठधाना रेलवे फाटक पर पहुंचा तो उसे फाटक बंद मिली। उसने जल्दबाजी में फाटक के नीचे से मोटर साइकिल निकालने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विजय एक साइड की ट्रेन को तो देख सका परंतु दूसरे साइड से रही ट्रेन पर उसकी नजर नहीं पड़ी। जिससे उसकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मामले के जांच अधिकारी धर्मपाल ने बताया कि बंद फाटक के बावजूद युवक टैक पार कर रहा था।