दो का कराया नेत्रदान
सोनीपत | दृष्टिसेवा समिति के प्रधान देवेंद्र जैन ने बताया कि समिति द्वारा नेत्रदान का कार्य तेज गति से किया जा रहा है, ताकि नेत्रहीनों के जीवन में भी उजाला हो सके। उन्होंने कहा कि दो नेत्रदान के साथ ही शहर में नेत्रदानियों की संख्या 837 पहुंच गई है। नंदवानी नगर स्थित धर्मानंद उपाध्याय का मरणोपरांत नेत्रदान कराया गया। माॅडल टाउन के मोहन लाल के परिजनों में भी मरणोपरांत नेत्रदान की इच्छा जताई और टीम बुलाकर नेत्रदान कराया गया।