पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सौतेले बेटे ने साथियों संग की थी महिला की हत्या

सौतेले बेटे ने साथियों संग की थी महिला की हत्या

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत। शहर की चावला कॉलोनी में घर पर अकेली महिला की गोली मारकर हत्या करने के मामले से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। महिला की हत्या उसके सौतेले बेटे ने की थी। उस पर किसी को शक हो इसलिए वह हत्या करने के बाद भागा नहीं महिला के अंतिम संस्कार तक शोक में शामिल रहा। सीसीटीवी कैमरों की लोकेशन के बाद पुलिस को उस पर शक हुआ। इसके बाद जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो वह टूट गया और उसने सारी सच्चाई उगल दी।

40 लाख रुपए रहे हत्या का कारण : आरोपीने बताया कि उसने सौतेली मां कमलेश की हत्या 40 लाख रुपए में कुछ भी हिस्सेदारी होने पर की थी। पिता ने कच्चे क्वार्टर में 40 लाख रुपए की जो दुकान बेची थी उस रकम में से उन्हें कुछ भी नहीं मिला। सौतेली मां ने उस रकम से अपनी इकलौती बेटी शशी के लिए चावला कॉलोनी में मकान खरीद दिया। ऐसे में मोटी रकम में से कुछ भी मिलने पर उसने साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और फिर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी बेटे अशोक उर्फ सोनू उसके साथी कृष्ण पुत्र बलबीर प्रदीप पुत्र बलबीन को गिरफ्तार कर लिया है।

यह था मामला : कमलेश(58) पत्नी चंद्रपाल निवासी शहर की चावला कालोनी में रहती थी। चंद्रपाल जो कैटरिंग का काम करता है उसने पुलिस को बताया कि प|ी कमलेश शाम के समय बेटी शशी के घर गई थी। बेटी का घर भी चावला कॉलोनी में ही है। परंतु जब वह बेटी के घर पर अकेली थी, इसी दौरान घात लगाए बैठे आरोपियों ने उसकी कमर में गोली मारकर हत्या कर दी।