पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जठेड़ी के पूर्व सरपंच नंबरदार बने हैं फर्जी रजिस्ट्री मेंे गवाह

जठेड़ी के पूर्व सरपंच नंबरदार बने हैं फर्जी रजिस्ट्री मेंे गवाह

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राई उपतहसील के रजिस्ट्री क्लर्क ने जिस फर्जी रजिस्ट्री को पकड़ा था, उस पर जठेड़ी गांव के पूर्व सरपंच एक नंबरदार के गवाह के रूप पर फोटो लगे हुए हैं। नायब तहसीलदार ने राई थाना पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। राई थाने के मुंशी ने जहां शिकायत पहुंचने की पुष्टि की है, वहीं थाने के एसएचओ कमलजीत ने इस मामले की कोई जानकारी होने से दूसरे दिन भी इंकार किया। राई उपतहसील के नायब तहसीलदार एमएस बिंद्रा ने बताया कि गुरुवार शाम साढ़े चार बजे अजय नाम का एक युवक अाया था। उसने रजिस्ट्री क्लर्क राजेश को बताया कि वह एडवोकेट अजय गोयल का मुंशी है। अजय ने जो रजिस्ट्री पेश की थी, वह जांच में फर्जी पाई गई। बिंद्रा ने कहा कि रजिस्ट्री में जठेड़ी गांव के नंबरदार राजेश पूर्व सरपंच राजसिंह को गवाह बनाया गया है। रजिस्ट्री में राजसिंह के नाम को भी सतीश लिखा गया है, जोकि फर्जी है। नायब तहसीलदार ने बताया कि अब मामला पुलिस के पास पहुंच गया है। उपतहसील कार्यालय पुलिस की जांच में पूरी मदद करेगा। टूजेड सभी कुछ है फर्जी : नायबतहसीलदार एमएस बिंद्रा ने बताया कि रजिस्ट्री कराने के लिए जो कागजात, स्टांप लिखाई का काम होता है। सभी फर्जी तरीके से तैयार किया गया है। रजिस्ट्री में सौ गज के प्लॉट को कुंडली निवासी सूरजमल पुत्र चतरू ने सोनीपत के कुलदीप पुत्र रामकिशन को बेचा है।

^मैंने राई थाना पुलिस को लिखित शिकायत सौंप दी है। मुकदमा दर्ज करने का काम पुलिस का है। सोमवार काे मैं खुद एसएचओ से मिलूंगा और मुकदमा दर्ज क्यों नहीं किया गया। इस बारे में बात करूंगा।’’ एमएसबिंद्रा, नायब तहसीलदार राई।