- Hindi News
- बीस किलोमीटर दूर पेपर देने जाने पर छात्राओं का एतराज
बीस किलोमीटर दूर पेपर देने जाने पर छात्राओं का एतराज
दसवीं एवं बारहवीं कक्षा की छात्राओं ने शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित किए गए सेंटर पर एतराज जताया है। छात्राओं का आरोप है कि उन्हें बीस किलोमीटर दूर परीक्षा देने के लिए जाना पड़ेगा। बहालगढ़ चौक पर जाम लगने से उन्हें पेपर में देरी से पहुंचने की भी चिंता भी अभी से सतानी शुरू हो गई है।
पलड़ी कलां, जाजल, गढ़मिरकपुर, बड़ौली, बसोदी गांव की छात्राओं का कहना है कि बोर्ड की परीक्षा चार मार्च से शुरू होने वाले हैं। उनके गांव से सोनीपत करीब बीस किलोमीटर दूर हैं। उनके गांव के आसपास कई गांवों में सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैं। शिक्षा विभाग को चाहिए कि वे लड़कियों के लिए आसपास के दीपालपुर, खेवड़ा, बड़ौली, बहालगढ़ आदि गांवों स्कूल में सेंटर बनाए। जिससे छात्राओं को परीक्षा देने में परेशानी का सामना करना पड़े। छात्रा निधि, नीति, कविता, स्नेहा, सुनीता ने कहा कि सोनीपत जाने के लिए उन्हें दो घंटे पहले गांव से निकलना पड़ेगा। बहालगढ़ में फ्लाईओवर का निर्माण कार्य हो रहा है। जिस कारण वहां जाम लगता है। यदि एक बार जाम में फंस गए तो एक घंटा देरी से पहुंचेंगे। डीईओ परमेश्वरी हुड्डा ने कहा कि सेंटर बनाने की जिम्मेदारी बोर्ड की होती है।
राई . शिक्षाविभाग की नीति के खिलाफ रोष जताती छात्राएं।