- Hindi News
- रोड जाम की चेतावनी पर हरकत में अधिकारी, सीवर किया साफ
रोड जाम की चेतावनी पर हरकत में अधिकारी, सीवर किया साफ
स्थानीयछोटी मस्जिद इलाके के लोग कई महीने से सीवर जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। विभाग के शिकायती रजिस्टर में शिकायत फोन के माध्यम से समाधान की मांग कर चुके हैं। लेकिन विभाग के अधिकारियों ने कोई रिस्पांस नहीं दिया। परेशान लोग सोमवार सुबह करीब 10 बजे पुरखास रोड पर जाम लगाने पहुंच गए। जिसकी जानकारी विभाग को मिलते ही आधा दर्जन सफाई कर्मी और मशीन को मौके पर सफाई के लिए भेज दिया गया।
शहर में सीवर संबंधित कार्य की देखरेख जलापूर्ति स्वच्छता विभाग का डिवीजन नंबर दो द्वारा किया जाता है। वार्ड सात के पार्षद विमल किशोर ने कहा कि मामले में छह महीने से विभाग के एक्सईएन से लेकर जेई तक से शिकायत कर समाधान की मांग की जा रही है। लेकिन अधिकारियों ने समाधान तो दूर की बात सफाई पर भी ध्यान नहीं दिया। जिसके कारण विवश होकर लोग सोमवार सुबह सड़क पर उतर आए।
^सीवरों की सफाई का बजट नहीं है। लंबे समय से सफाई करने वाली मशीन की पेमेंट नहीं हुई, जिसके कारण तेल डलवाने में भी समस्या हुई। इलाके के लोगों ने लाइन पंक्चर कर दिया है। जिसके कारण सीवर ओवर फ्लो की समस्या बनी है। जहां तक फोन रिसीव करने का सवाल है, तो सभी फोन पिक करता हूं।\\\'\\\' प्रेमजेई, जलापूर्ति स्वच्छता विभाग, छोटी मस्जिद इलाका, सोनीपत।
^ सीवर जाम की समस्या नई नहीं है। यह लंबे समय से बना है। जिसकी शिकायत अधिकारियों से कई बार की जा चुकी है। लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। सुबह जब कॉलोनी के लोगों ने डीसी कार्यालय को फोन कर जाम की जानकारी दी तो विभागीय कर्मचारी पहुंच गए।\\\'\\\' रचना,छोटी मस्जिद।
^ सीवर जाम से करीब छह महीने से परेशान हैं। सुबह और शाम के समय तो इतनी स्पीड से पानी बहता है कि पूरी गली भर जाती है। जिसके कारण इलाके में बदबू भी फैली रहती है। इससे कॉलोनी में बैठना भी दूभर हो जाता है। अगर स्थाई समाधान नहीं हुआ तो जल्द ही जाम लगाएंगे।\\\'\\\' पूजा,स्थानीय निवासी।
^ गली में हर समय सीवर का गंदा पानी बहता रहता है। जिसके कारण पूजा करने जाते वक्त भी इसी गंदगी से गुजरना पड़ता है। मामले में कई बार फोन कर जानकारी दी, लेकिन आज तक समाधान नहीं हो सका। जिस कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।\\\'\\\' सुमन,निवासी छोटी मस्जिद।
सोनीपत . सीवरकी सफाई करते हुए नप कर्मचारी।
मंत्री से करेंगे शिकायत 8
मामलेको लेकर शीघ्र ही कैबिनेट मंत्री कविता जैन से मिलेंगे। समाधान के साथ साथ जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग भी करेंगे। सत्येंद्र, स्थानीय निवासी।