पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला ने दिया दो जुड़वां बेटियों को जन्म, बांटे लड्डू

महिला ने दिया दो जुड़वां बेटियों को जन्म, बांटे लड्डू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कमलिंगानुपात के मामले में माथे पर कलंक झेल रहा हरियाणा बदल रहा है। पानीपत से बेटी बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो उदघोष किया था उसका असर दिखने लगा है। बदलाव की यह तस्वीर सोनीपत जिले में देखने को मिली है। सोनीपत प्रदेश के सबसे कम लिंगानुपात वाले 12 जिलों में शामिल है। बेटी होने पर अब लड्डू बांटे जाने लगे हैं। शहर के सेक्टर-14 स्थित सत्यओम अस्पताल में ओमेक्स सिटी में रहने वाली एक महिला ने दो जुड़वां बेटियों को जन्म दिया है। बेटी होने पर जहां पिता की खुशी का ठिकाना नहीं था, वहीं दादा दादी दो बेटी होने पर इसे लक्ष्मी का रूम मान रहे हैं। पिता दादा ने खुशी के इस मौके पर अस्पताल स्टाफ को लड्डू बांटे।

ओमेक्स सिटी में रहने वाले विजय देशवाल ने बताया कि उसने अपनी गर्भवती प|ी रेनू रानी को रविवार को सत्यओम अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां शाम को प|ी की डिलीवरी हुई। अस्पताल की ओटी के सामने वह अौर उसके माता-पिता उत्सुक थे कि प|ी रेनू को कब डाक्टर ओटी से बाहर लेकर आए और खुशी की खबर सुनाए। इसके बाद जैसे ही डाक्टर बाहर आए और उन्होंने बताया कि रेनू ने दो जुड़वां बेटियों को जन्म दिया है।

सोनीपत . दोजुडवां बेटियों के साथ खुशी मनाते परिजन।