पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राशन डिपो संचालक करता है धांधली, नहीं देता राशन

राशन डिपो संचालक करता है धांधली, नहीं देता राशन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राशनवितरण प्रणाली में सरकार भले ही कितने सुधार कर ले, परंतु जमीन स्तर पर आज भी लोग राशन के लिए परेशान रहते हैं।

बैंयापुर खुर्द की महिला लोगों ने गांव के डिपो संचालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लोगों ने डीसी कार्यालय पर पहुंचकर रोष प्रकट किया और डिपो संचालक पर आरोप लगाया कि वह उन्हें राशन नहीं दे रहा है। इसके साथ राशन में धांधली कर रहा है।

ग्रामीणों ने अपनी समस्या बारे डीसी के नाम ज्ञापन सौंपा और मामले में ठोस कार्रवाई की मांग रखी। राजरानी, सुनील देवी, राजो, राजबाला, जतून, छाेटी, फूलपति, रोहताश, रामकुमार, बिजेंद्र, रविदत्त, संदीप कुमार, मंजीता, चंद्रवती, बिमला, इंद्रवती, बलराज, राजमल, शिव कुमारी, कुंती रानी, कश्मीरा, सूरत सिंह, सुदेश, अनीता, साबो, नफेसिंह, सोना प्रमोद ने बताया कि गांव में राशन वितरण के लिए डिपो एक ग्रामीण को ही दिया गया है।

ग्रामीणों ने कहा कि राशन वितरण में गड़बड़ी कई माह से जारी है। जिससे वह बेहद परेशान है और मजबूर होकर आवाज उठानी पड़ी।

सोनीपत . डीसीको ज्ञापन सौंपने आए बैंयापुर खुर्द के ग्रामीण