पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रात की शादी पर रोक लगे : सुमेरचंद

रात की शादी पर रोक लगे : सुमेरचंद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामाजिककार्यकर्ता सुमेरचंद ने खाप प्रतिनिधियों से रात की शादी पर रोक लगाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रात को होने वाली शादियों में शराब नाच होता है। उन्होंने कहा कि लगभग सभी खापों के प्रतिनिधियों की उम्र 60 वर्ष से अधिक है। वह सोचेंगे तो उन्हें यह बात सही लगेगी। रात को होने वाली शादियों से लौटते समय कई बार हादसे हो जाते हैं। जिसमें दूल्हे दुल्हन समेत उनके परिजनों की मौत हो जाती है।

जिस घर में शहनाई बजने से खुशी का माहौल होता हैं, वहीं पर मातम मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि खापों ने समाज सुधार की दिशा में पहले भी कई प्रशंसनीय कार्य किया है। अच्छे कार्य के लिए सुझाव की जरूरत नहीं होती है।