कम्यूनिटी कॉलेज की हुई शुरुआत
सोनीपतमें कम्यूनिटी कॉलेज की शुरुआत हो गई है। अब डिग्री कॉलेज की छात्राओं को भी प्रबंधन की छात्राओं की तर्ज पर इंडस्ट्री की जरुरत के हिसाब से पढ़ाई करवाई जाएगी। जीवीएम कन्या कॉलेज में हुई इस शुरुआत को इंडस्ट्रियल स्टेट मैन्यूफैक्चरिंग एसोसिएशन राई का भी समर्थन मिला है। एसोसिएशन द्वारा इस उपलक्ष्य में सोमवार को राई औद्योगिक क्षेत्र में एक रोजगार बैंक की स्थापना करने की घोषणा की गई। इसके माध्यम से छात्राओं को रोजगार का प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार भी उपलब्ध करवाया जाएगा। बैंक शुरुआत की घोषणा एसोसिएशन के प्रधान राकेश देवगन ने की। इस कम्यूनिटी काॅलेज की संयोजक डाॅ. सुमन नासा के नेतृत्व में सोमवार को प्लेसमेंट प्रोसपैक्ट एंड इंटर्नशिप प्रोग्राम का आयोजन किया गया।
इसप्रकार की जाएगी छात्राओं की मदद
उद्योगपतिराकेश देवगन ने बताया कि जिस छात्रा की जिस क्षेत्र में विशेषज्ञता होगी उसी क्षेत्र में उसे आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एचआर, मार्केटिंग अथवा फाइनेंस क्षेत्र इत्यादि के लिए छात्राओं को प्रशिक्षण देकर अच्छी औद्योगिक इकाइयों कंपनियों में रोजगार हासिल करने के लायक बनाया जाएगा। उद्योगपति अरविंद मनचंदा ने बताया कि राई क्षेत्र में लगभग 2000 छोटी-बड़ी औद्योगिक इकाइयां हैं, जिनमें जॉब प्लेसमेंट का कार्य किया जाएगा।
कॉलेजइस प्रकार निभाता है जिम्मेदारी
कॉलेजप्रिंसिपल ज्योति जुनेजा ने बताया कि कम्यूनिटी काॅलेज उन लड़कियों-महिलाओं को कंप्यूटर का प्रशिक्षण प्रदान करता है जो रोजगार प्राप्त करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए लड़कियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाता।
सोनीपत . जीवीएमगर्ल्स कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेती हुई छात्राएं