पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क हादसे में दो युवक घायल, एक की कटी टांग

सड़क हादसे में दो युवक घायल, एक की कटी टांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपतसे मुरादाबाद यूपी जा रहे दो बाइक सवार युवकों को गढ़ मरिकपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक चालक ने कुचल दिया। दुर्घटना में एक युवक की जहां टांग कट गई वहीं दूसरी की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को एम्बुलेंस की मदद से सामान्य अस्पताल लाया गया। जहां से उन्हें हालत गंभीर होने के कारण शहर के एक निजी अस्पताल में भेज दिया गया। राजेश निवासी मुरादाबाद यूपी अपने साथी के साथ सोनीपत जरूरी कार्य से आया था। सोमवार दोपहर बाद जब वह यूपी वापिस जा रहे थे तो उनकी बाइक को गढ़ मरिकपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में राजेश को जहां गंभीर चोटें आई हैं वहीं, उसके साथी की टांग कट गई। बताया जा रहा है कि राजेश की पहचान उसकी जेब से मिले दस्तावेजों से हुई है। वहीं जिस युवक की टांग कटी है उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।