- Hindi News
- मूलभूत सुविधाओं को पूरा करना पहली प्राथमिकता
मूलभूत सुविधाओं को पूरा करना पहली प्राथमिकता
महिलाबाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री कविता जैन ने कहा कि शहर की बिजली, पानी, सीवर सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को पूरा करना उनकी पहली प्राथमिकता है।
सोमवार को इंडियन स्कूल के पास स्थित शास्त्री कालोनी में आयोजित अभिनंदन समारोह में संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन ने कहा कि शहर के लोगों ने हमेशा से ही उनका पूरा मान-सम्मान रखा है। इस अवसर पर भाजपा के सदस्यता प्रमुख अनिल आंतिल, पूर्व जिलाध्यक्ष बालकिशन बाली, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक इरशाद खान, अजय मलिक, दीपक चहल, अनिल मलिक, सतपाल कटारिया, लक्ष्मी, सुरेंद्र सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे वहीं उन्होंने सोमवार को शहर की न्यू महावीर कालोनी की वर्षों पुरानी पेयजल की समस्या को दूर करते हुए ट्यूबवैल का उद्घाटन किया।