- Hindi News
- पत्नी की आंखों से दो की जिंदगी रोशन हो इसलिए किया नेत्रदान
पत्नी की आंखों से दो की जिंदगी रोशन हो इसलिए किया नेत्रदान
सोनीपत | दृष्टिसेवा समिति द्वारा नेत्रदान को लेकर मुहिम जारी है। समिति ने सोमवार को एक और नेत्रदान कराया। कैलाश वधवा निवासी मॉडल टाउन नेत्रदान करने वाली 838 वीं सदस्य बनी। उनका नेत्रदान उनके पति जोगेंद्र वधवा ने दृष्टि के सचिव नरेंद्र भुटानी से प्रेरित होकर किया। जोगेंद्र चाहते हैं कि उनकी प|ी की आंखों से दो रोशनी रोशन हो। उन्होंने दृष्टि समिति से संपर्क कर प|ी का खुशी-खुशी नेत्रदान कराया। साथ ही उन्होंने कहा कि नेत्रदान महादान है। जब तक हर व्यक्ति नेत्रदान के प्रति अपनी सोच सही नहीं बनाएगा, देश प्रदेश में मौजूद अंधे लोगों की जिंदगी राेशन नहीं होगी।