कैंपस प्लेसमेंट से चार को रोजगार
सोनीपत | हिंदूइंजीनियरिंग कालेज में कंप्यूटर कंपनी द्वारा कैंपस प्लेसमेंट लगाया गया। कंपनी की तरफ से मानव संसाधन प्रबंधक अमित चड्ढा, तकनीकी प्रबंधक वसीम दुरानी शामिल हुए। साक्षात्कार की प्रक्रिया चार चरणों में पूरी हुई। साक्षात्कार में कालेज के अंतिम वर्षो के विद्यार्थियों ने भाग लिया। काॅलेज की सीएसई की छात्रा संजना, प्रेरणा खेमका, नवीन अक्षय का चयन हुआ।