पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंडर 10 क्रिकेट प्रतियोगिता : जी 3 स्कूल डीपीएस पानीपत फाइनल में

अंडर-10 क्रिकेट प्रतियोगिता : जी-3 स्कूल डीपीएस पानीपत फाइनल में

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत | ज्ञानगंगा ग्लोबल स्कूल (जी-3) डीपीएस पानीपत की टीम श्री रामकिशन दास मेमोरियल अंडर-10 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच गई है। बुधवार को दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। सोमवार को अंतिम लीग मैच में पानीपत के फ्रीडम फाइटर क्लब ने डीपीएस अंसल को 7 विकेट से हराकर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान पाया। अंतिम लीग मैच में डीपीएस अंसल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 7 विकेट खोकर 208 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करते हुए फ्रीडम फाइटर क्लब ने 209 रनों का लक्ष्य 22.3 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। निश्चय ने 47, सत्यम ने 31 विशाल ने 30 रन बनाए।