पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वैध प्लाटों को अवैध बता गुमराह कर रहे हैं लोग

वैध प्लाटों को अवैध बता गुमराह कर रहे हैं लोग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पार्षदसंजय बड़वासनियां ने सोमवार को मोहाना वासियों के साथ सीटीएम से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि बीपीएल पात्रों को गांव में जो प्लाट दिया गया है, उसे गांव के कुछ लोग अवैध बताकर लोगों को धमका रहे हैं। जिससे बीपीएल परिवार परेशान हैँ। जबकि प्लाटों की जांच एसडीएम बीडीपीओ स्वयं कर चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया गांव सरपंच भी प्लाट देने के विरोध में था। बावजूद इसके संघर्ष कर पात्र परिवारों को प्लाट दिया गया। अब लोगों को वह बात हजम नहीं हो रही है। लोगों को धमकाया जा रहा है। उन्होंने सीटीएम से कार्रवाई की मांग की है।