पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनता को किए गए वादों से मुकरी प्रदेश सरकार

जनता को किए गए वादों से मुकरी प्रदेश सरकार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणाकर्मचारी महासंघ की जिला कमेटी की बैठक सोमवार को हुडा कार्यालय सेक्टर-15 में हुई। बैठक में जिला प्रधान राजेन्द्र राठी ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सरकार पर आराेप लगाया कि जिन वादों के साथ बीजेपी सरकार सत्ता में आई थी, उन वादों से सरकार मुकर गई है। जिससे कर्मचारियों में सरकार के प्रति लगातार रोष बढ़ता ही जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब के सामान वेतन देने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने , जेई भर्ती कर खाली पदों को भरने के लिए महज झूठे आश्वासन दिए जा रहे हैं। धरातल पर कर्मचारियों की मांगों को लेकर कोई काम नहीं किया जा रहा है। जिससे साफ है कि सरकार कर्मचारी विरोधी है। उन्होंने कहा कि सरकार की अन्याय पूर्ण नीति को अब सहन नहीं किया जाएगा। सरकार के खिलाफ 10 फरवरी को पंचायत भवन सोनीपत में धरना दिया जाएगा।