रात को शादी करने पर रोक लगे : सुमेरचंद
सोनीपत| सामाजिककार्यकर्ता सुमेरचंद ने खाप प्रतिनिधियों से रात की शादी पर रोक लगाने की अपील की है। कहा कि रात को होने वाली शादियों में शराब नाच होता है। उन्होंने कहा कि लगभग सभी खापों के प्रतिनिधियों की उम्र 60 वर्ष से अधिक है। वह सोचेंगे तो उन्हें यह बात सही लगेगी। रात को होने वाली शादियों से लौटते समय कई बार हादसे हो जाते हैं। जिसमें दूल्हे दुल्हन समेत उनके परिजनों की मौत हो जाती है। जिस घर में शहनाई बजने से खुशी का माहौल होता हैं, वहीं पर मातम मनाया जाता है। खापों को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।