पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तेहरान में अपनी तैयारी का आंकलन करेंगे पहलवान, फिर कतर में स्पर्धा

तेहरान में अपनी तैयारी का आंकलन करेंगे पहलवान, फिर कतर में स्पर्धा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ओलंपिकखेलों से अपनी तैयारियों को जांचने का सिलसिला भारतीय कुश्ती संघ की ओर से शुरू कर दिया गया है। छह मई से कतर में होने वाली एशियन चैंपियनशिप से पहले पहलवानों को तेहरान भेजा जा रहा है। वहां पहलवान पहले अभ्यास करेंगे तथा इसके बाद ईरान के केटमैन शहर में एक प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता के लिए चुने गए दल में सीनियर पहलवानों को आराम दिया गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने से पूर्व पहलवानों को भारतीय खेल प्राधिकरण की उत्तर क्षेत्र की निदेशक ललिता शर्मा ने शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता के लिए फ्री-स्टाइल आठ ग्रीको रोमन वर्ग के आठ-आठ पहलवान सोमवार को रवाना हुए। 12 13 फरवरी को मुकाबले होंगे। भारतीय ग्रीको रोमन टीम के कोच महावीर के मुताबिक एशियन खेलों से पहले यह प्रतियोगिता पहलवानों के लिए खुद को जांचने के लिए अहम साबित होगी।

फ्री-स्टाइल वर्ग

पहलवान भारवर्ग

संदीप तोमर 57 किलो

हरफूल 61 किलो

रजनीश 65 किलो

अमित धनखड़ 70 किलो

प्रदीप 74 किलो

सोमबीर 86 किलो

सत्यव्रत 97 किलो

हितेंद्र 120 किलो

ग्रीको रोमन वर्ग

पहलवान भारवर्ग

रविंद्र 59 किलो

आनंद 66 किलो

कृष्णकांत 71 किलो

रविंद्र 75 किलो

हरप्रीत 80 किलो

रामबीर 86 किलो

हरदीप 98 किलो

नवीन 120 किलो