पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्ड बंदी को लेकर नप को आखिरी अल्टीमेटम

वार्ड बंदी को लेकर नप को आखिरी अल्टीमेटम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्डबंदी को लेकर नगर परिषद अधिकारियों की गैर सक्रियता पर अब राज्य सरकार की ओर से कड़े कदम उठाने की तैयारी कर ली गई है।

नगर निकाय विभाग की ओर से नप अधिकारियों काे सख्त लहज में कह दिया गया कि रिपोर्ट का बार-बार खारिज होना उनकी तैयारी को लेकर उनकी गंभीरता को उजागर करता है। विभाग की ओर से उन्हें अंतिम अल्टीमेटम दिया गया है, जिसके तहत उन्हें यह कार्य 28 फरवरी तक हर हाल में पूरा करना होगा।

कभीबैठक रद्द तो कभी लगी फटकार :

वार्डबंदी को लेकर नप की तैयारी बैठकों में उन्हें लगने वाली फटकार से पता लगती है। वैसे बता दें कि नप ने वार्ड बंदी को लेकर कार्य ही तय समय से करीब एक साल बाद शुरू किया था। इसके बाद दावा था कि यह एक माह में पूरा किया जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

बीच में सर्वे एजेंसी ने बजट को लेकर काम भी अधर में छोड़ दिया। इसके बाद 12 जनवरी को पहली बैठक में अधूरे काम पर फरकार लगी। कुछ दिन का समय मांगा और बैठक 16 जनवरी की रखी गई, चूंकि रिपोर्ट तैयार नहीं थी इसलिए बैठक को ही रद्द कर दिया गया। फिर 30 जनवरी को दोबारा बैठक रखी गई जिसमें अधिकारियों संग वार्ड पार्षद भी गए, लेकिन रिपोर्ट तैयार नहीं होने पर निदेशक ने फिर नाराजगी जताई। इस बीच रिपोर्ट दोबारा भेजी तो गई, लेकिन उसे सही नहीं माना गया।

^कुछ तकनीकी दिक्कत है। इस कारण अभी वार्ड बंदी का कार्य पूरा नहीं हो सका है। उम्मीद है कि यह कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा। नप अधिकारी पूरी गंभीरता से कार्य कर रहे हैं।\\\'\\\' अमन,सचिव नगर परिषद, सोनीपत

वार्ड बंदी को लेकर नगर पार्षद खुद सवाल खड़े कर चुके हैं। पार्षद इंदु वलेचा के मुताबिक वार्ड बंदी को लेकर सर्वे यूं लगता है कि घर बैठकर किया गया है, उनके यहां तो सर्वे टीम आई ही नहीं। उनके यहां वार्ड की संख्या के मुकाबले काफी कम लोग दर्ज किए गए हैं।

नगरनिगम अभी नहीं : नपअधिकारियों द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट में तय जनसंख्या नगर निगम के लिए आवश्यक तीन लाख जनसंख्या से दूर है। विभाग की ओर से निगम की ओर से वर्ष 2011 की जनसंख्या को मानक माना गया है, जिससे जनसंख्या करीब 25 हजार कम बताई गई है। ऐसे में अप्रैल मई में नगर परिषद के ही चुनाव होंगे नगर निगम के नहीं।

सोनीपत . साेनीपतशहर का दृश्य। जहां की वार्ड बंधी के लिए आखीरी अल्टीमेेटम दिया गया है।